फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   julus on the eve of holi

Rampur News: शाहबाद में परंपरागत तरीके से निकला चौपाईयों का जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
julus on the eve of holi
शाहबाद। होली के एक दिन के बाद निकलने वाला चौपाई का जुलूस बड़े धूमधाम के साथ निकाला गया। चौपाई में डीजे की धुनों पर थिरकते हुए और रंग-गुलाल उड़ाते हुए हुलियारे निकले। अंत में सभी चौपाइयां नगर के लक्खी बाग़ शिव मंदिर पर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

होली के एक दिन बाद बृहस्पतिवार दोपहर को नगर के विभिन्न स्थानों से चौपाई का जुलूस निकालने की पुरानी परंपरा है। नगर के मोहल्ला नालापर से चौपाई के जुलूस में लोग डीजे के धुन पर थिरकते हुए होलियारे निकले। यह चौपाई नालापार से प्रारंभ होकर कोतवाली, बजरंग चौक और बिलारी बस स्टैंड से होती हुई नगर के लक्खी बाग़ स्थित शिव मंदिर पहुची। इस चौपाई में बच्चों और युवकों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी बख़ूबी रही। इस मौके पर महिलाओं ने भी जमकर डांस किया। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला बरबालन, हाकिमान व भीतरगांव, लशकरगंज से भी चौपाई निकाली गई। इन चौपाइयों में डीजे की धुन पर व रंग और गुलाल बिखेरते व एक दूसरे के लगाते हुए लोग गुजरे। इन चौपाई में सुरक्षा की दृष्टि एसडीएम सुनील कुमार, सीओ केएन आंनद, कोतवाल अजय कुमार मिश्रा, राकेश कुमार समेत पीएसी और पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed