फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jsw hydro project give immunity kitts and oxymeter to kinnaur

जेएसडब्लयू हाइड्रो कंपनी ने दिए इम्युनिटी किट और ऑक्सीमीटर

Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
jsw hydro project give immunity kitts and oxymeter to kinnaur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की 73 ग्राम पंचायतों के लिए जेएसडब्लयू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड किन्नौर उपायुक्त हेमराज बैरवा को 10 हजार इम्युनिटी किट्स और 500 ऑक्सीमीटर सौंपे। छोल्तू के परियोजना प्रमुख प्रवीण पूरी और सीएसआर हेड विनोद पुरोहित परियोजना की ओर से मौजूद रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन की ओर से जेएसडब्लयू के सीएसआर विभाग का आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त ने कहा कि 10 हजार इम्युनिटी किट्स और 500 ऑक्सीमीटर सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से वितरित किए जाएंगे। ये किट्स और ऑक्सीमीटर कोविड महामारी के दौरान नागरिकों की इम्युनिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इससे कोरोना महामारी को रोकने में मदद मिलेगी। जेएसडब्लयू परियोजना प्रमुख प्रवीण पूरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जेएसडब्लयू जिला प्रशासन और समाज की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

सीएसआर हेड विनोद पुरोहित ने कहा कि कंपनी इससे पहले 69 ऑक्सीजन जंबो सिलिंडर और मुख्यमंत्री होम आइसोलनेशन किट की 15 हजार यूनिट दे चुकी है। प्रदेश में अभी तक कंपनी एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता कर चुकी है। बीते वर्ष कंपनी ने पीएम केयर में 100 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। इस मौके पर एसडीएम कल्पा डॉ. अवनींद्र कुमार, सहायक आयुक्त मनीष कुमार शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed