फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   joint effort must for envirment

पर्यावरण संतुलित बनाए रखने के लिए सभी मिलकर करें प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
joint effort must for envirment
रामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जौहर विश्वविद्यालय में पर्यावरण सप्ताह मनाया गया। छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय में पर्यावरण सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। विश्वविद्यालय की सर सैय्यद फैकल्टी ऑफ साइंस में विविध कार्यक्रम हुए। भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता और कविता पाठ के जरिए पर्यावरण का महत्व बताया गया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अकबर मसूद ने पौधरोपण कर पर्यावरण का महत्व बताया। इस दौरान डॉ. स्वाति सिंह राणा, डॉ. फरद रहमान, डॉ. अजरा शाहीन, डॉ. गुलरेज निजामी, इंतिखाब नदीम, डॉ. आफरीन अंजुम, समैैरा जमील, डॉ. पुलकित अग्रवाल, डॉ. एसएन सलाम, मोहम्मद आरिफ, प्रीति विश्वास, डॉ. गुलफ्शां आयशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से कोसी मंदिर में बेल और आडू के पौधे लगाए। जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रकृति साक्षात माता का स्वरूप है। इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बढ़ता प्रदूषण मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जीवन रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, जिससे प्राकृतिक संतुलन बना रहे। इस मौके पर संदीप शर्मा, पुनीत शर्मा, अभिलाष मिश्रा, पीके शुक्ला, संदीप शर्मा, कपिल शर्मा, राहुल शर्मा, व्योम वशिष्ठ, पंडित विष्णु शर्मा, राखी शर्मा,अनीता शुक्ला, मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed