फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   johar univercity news

जौहर ट्रस्ट को मिला ओरियंटल कालेज का भवन

Sun, 20 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधीन ओरियंटल कालेज के भवन को भी जौहर ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। इसमें आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल की चौथी शाखा खोली जाएगी। नगर विकास मंत्री आजम खां के प्रस्ताव पर ओरियंटल कालेज के भवन के अधिग्रहण की मंजूरी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दे दी है। जौहर ट्रस्ट के माध्यम से शहर में अब तक रामपुर पब्लिक स्कूल की दो शाखाएं खुल चुकी हैं, जबकि तीसरी शाखा का शिलान्यास कुछ समय पहले किया जा चुका है।
विज्ञापन


अब शहर में और रामपुर पब्लिक स्कूल की चौथी शाखा खोलने की तैयारी की जा रही है। चौथी शाखा शहर के मोहल्ला पान दरीबा स्थित ओरियंटल कालेज के भवन में खोला जाएगा। ये कालेज काफी समय पहले बंद हो चुका है। शिक्षा विभाग के माध्यम से इस भवन के अधिग्रहण की झंडी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग से इस भवन को ट्रस्ट को देने की हरी झंडी नहीं मिली थी।
विज्ञापन


रविवार को लालपुर बैराज के शिलान्यास कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आजम खां ने लोक निर्माण मंत्री के सामने मांग रखी कि उन्हें ओरियंटल कालेज के भवन को दे दिया जाए। शिवपाल सिंह यादव ने भवन को स्कूल को देने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed