फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat president take time to file hid answer

जवाब दाखिल करने को जिला पंचायत अध्यक्ष ने मांगा वक्त

Thu, 28 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat president take time to file hid answer
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली बरतने के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से वक्त मांगा है। कोर्ट ने उन्हें 22 फरवरी तक का वक्त दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 22 फरवरी को होगी।
विज्ञापन



जिला पंचायत के वार्ड दो के सदस्य लाल सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने जिला जज की कोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप लगाया था कि सत्ता पक्ष ने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली कराई है। शिक्षित और स्वस्थ सदस्यों को भी सहायक दे दिए गए।
विज्ञापन



उनको वोट डालने नहीं दिया गया। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। लाल सिंह ने सुबूत के तौर फोटो भी दाखिल किए थे। उन्होंने नए अध्यक्ष के कामकाज पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही जिलाधिकारी को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की सुनवाई जिला जज सरोज यादव की कोर्ट में गुरुवार को हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम की ओर से अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा। कोर्ट ने उनके प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने के 22 फरवरी की तारीख मुकर्रर की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed