फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat president arrested by rampur police

जिला पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार, रिहा

Fri, 30 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat president arrested by rampur police
पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ धरना देने का ऐलान करने पर पुलिस ने समर्थकों समेत जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष को जमानत पर रिहा कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। समर्थक उनके आवास पर जुट गए।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम और प्रशासनिक अफसर आमने-सामने हैं। सलाम ने आखिरी चरण का चुनाव निपट जाने के बाद गुरुवार को प्रशासन पर चुनाव में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत परिसर में धरना देने का ऐलान किया था। शुक्रवार अपराह्न पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



सलाम को पुलिस ने नवाब गेट के पास से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वो जुमे की नमाज अदा करके लौट रहे थे। उनके साथ ही पुलिस ने चार समर्थकों जैनुअल, मुमताज, शाकिर, परशुराम को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी को पुलिस लाइन ले गई। सलाम की गिरफ्तारी की सूचना के बाद समर्थकों में गुस्सा व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के बाद समर्थक जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास पर एकत्र होने लगे। पुलिस ने उन्हें भी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए सलाम और उनके चार समर्थकों को जमानत पर रिहा कर दिया। सलाम रिहा होने के बाद सरकारी आवास पहुंचे।


जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वो धरना देने जा रहे थे। धरना देना इस वक्त निषेधाज्ञ के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन है। शांतिभंग नहीं होने दी जाएगी।



वहीं, हाफिज अब्दुल सलाम ने कहा कि पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। पुलिस और प्रशासन की इस कदम का विरोध किया जाएगा। इसके लिए समर्थकों की आपात बैठक शनिवार को बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed