फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jhansi dashes Moradabad's hopes; reaches semi-finals with a 4-0 victory.

Rampur News: मुरादाबाद की उम्मीदों पर झांसी ने फेरा पानी, 4-0 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची

Sat, 19 Sep 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jhansi dashes Moradabad's hopes; reaches semi-finals with a 4-0 victory.
रामपुर। उत्तर प्रदेश विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद मंडल की टीम को झांसी मंडल के हाथों 4-0 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

झांसी ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मुरादाबाद के खिलाड़ियों पर लगातार दबाव बनाए रखा। झांसी के खिलाड़ियों ने मिले अवसरों को गोल में तब्दील किया, जबकि मुरादाबाद की टीम गोल के लिए संघर्ष करती रही। चार गोल की जीत के साथ झांसी मंडल ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

सींगनखेड़ा स्टेडियम और नवाब जुल्फेकार अली एस्ट्रोटर्फ मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन कई मुकाबले हुए। मुरादाबाद मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन झांसी के खिलाफ मुकाबले में टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी ने मैदान के अधिकांश हिस्से में दबदबा बनाए रखा। मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन झांसी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में कामयाब नहीं हो सके। मैच समाप्त होने तक झांसी ने चार गोल की बढ़त कायम रखी।
अंडर-17 बालक वर्ग के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज मंडल को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में वाराणसी मंडल ने लखनऊ मंडल को 3-1 से शिकस्त दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में झांसी मंडल ने मुरादाबाद मंडल पर 4-0 से जीत दर्ज की।
वहीं चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने आगरा मंडल को 6-0 से करारी शिकस्त दी। इस तरह स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, वाराणसी, झांसी और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। इन टीमों के बीच अगले दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के बालिका अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में झांसी और वाराणसी की टीमें आमने-सामने हुईं। झांसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वाराणसी को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल में मेरठ मंडल और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
मेरठ मंडल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 4-3 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। चौथा क्वार्टर फाइनल अयोध्या और गोरखपुर के बीच खेला गया।

प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रभारी अरविंद भास्कर, वंश बहादुर सिंह, मंडल सचिव सलीम जैदी, क्रीड़ा सचिव लक्ष्मी यादव, नफीस अहमद, फैजान, डॉ. शालू कौशल, संयोजिका अरविंद हरिस, दुधारा कपिल कांत, फील्ड अफसर राहुल सिंह, संजय सिंह, योगेश सिंह, सुनील चौधरी, लाल खान, अमित कुमार, राजेश पीलीभीत, आजाद रामपुर, मुख्तार खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed