फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jewellery stolen from a jeweller's shop, incident caught on camera

Rampur News: सर्राफ की दुकान से जेवरात उड़ाए, कैमरे में कैद हुई घटना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from a jeweller's shop, incident caught on camera
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं ने मिलकर एक सर्राफा की दुकान को निशाना बना लिया। दुकान स्वामी की गैर मौजूदगी में दोनों अंदर घुस गईं और दराज में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गईं। चोरी हुए जेवर की कीमत लाखों में हैं। दुकान स्वामी जब मौके पर आईं तो उसे चोरी की जानकारी हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर उस्मान खां निवासी अर्चना अग्रवाल का कहना है कि उनकी सर्राफा बाजार में जेवरात की दुकान है। बुधवार को वह अपने समय पर दुकान गईं। शाम करीब पौने पांच बजे वह किसी काम से अपने पड़ोस की दुकान में गई थीं, जिस कारण शटर खुला था। इस बीच दो महिलाएं व एक पुरुष उनकी दुकान में घुस गए। आरोप है कि वे दराज में रखे सोने-चांदी के जेवर निकालकर चंपत हो गए। चोरी हुए जेवर की कीमत लाखों में हैं। कुछ देर बाद जब वह वापस दुकान पर आईं तो दराज खुली देखकर चौंक गई।
विज्ञापन

चेक करने पर पाया कि दराज में रखा पूरा जेवर गायब है। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो उसमें पूरी घटना कैद थी। इसके बाद वह शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed