{"_id":"6a2480dff0a7047c9d00c0f9","slug":"jewellery-and-cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-rampur-news-c-282-1-smbd1027-172744-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी
विज्ञापन
मिलक। नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसी द्वारा मकान का टूटा ताला देखने के बाद हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी दीपेंद्र गंगवार परिवार सहित बुधवार को बाहर गए थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार की देर रात किसी समय अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। चोर अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, बुगदी, चांदी की पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। परिवार के घर लौटने पर ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाल मनीराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के बाद संबंधित कार्यवाही की जाएगी।संवाद