फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jewelers worth six lakhs were cheated by misleading a woman

Rampur News: महिला को गुमराह कर छह लाख के जेवर ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jewelers worth six lakhs were cheated by misleading a woman
रामपुर। महिला को गुमराह कर छह लाख के जेवर ठग लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना सोमवार को नगर के बिलासपुर रोड स्थित आर के पैलेस के सामने स्थित काॅलोनी की है। कॉलोनी निवासी गुरसरन कौर नगर के हाईवे स्थित सरकारी अस्पताल में होम्योपैथिक की दवा लेने के लिए आई थी जहां कुछ लोगों ने उन्हें बहकाया और ई रिक्शे में बैठा लिया। महिला से छह लाख के जेवर ठग लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी ठगों ने उनसे कहा की तेरे घर में जो बुरी व्यथा और बीमारी चल रही है वह सब सही हो जाएगी।
विज्ञापन

ठगों के बहकावे में आके महिला ने घर में रखे जेवर पोटली में बांध उन्हें दे दिए। जिसके बाद उन्होंने मिट्टी से भरी एक दूसरी पोटली वापस कर दी और सुबह में खोलने के लिए कहा। शक होने पर जब उन्होंने पोटली खोली तो उसमे जेवर की जगह मिट्ठी देख उनके होश उड़ गए। घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें ठग महिला से बात करते हुए नजर आ रहे है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बिलासपुर रोड पर लगे सीसीटीवी और सरकारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद फुटेजों को खंगाल रही है। जिससे पुलिस आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। पीड़िता ने बताया कि दो सोने चूड़ी, दो सोने के कंगन, एक कड़ा सोने का, एक गिन्नी, दो अंगूठी सोने की जिसकी अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये थी। पीड़ित महिला नगर स्थित एक निजी विद्यालय में कैंटीन चलकर अपनी गुजर बसर करती है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस को जांच में जुट गई है। शीघ्र ही कैमरे की फुटेज से आरोपी तक पहुंचेंगे और घटना का शीघ्र खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed