फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   JCB roared on encroachment in Nasrullah Khan market, 14 shops demolished

Rampur News: नसरुल्ला खां बाजार में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, 14 दुकानें ध्वस्त

Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
JCB roared on encroachment in Nasrullah Khan market, 14 shops demolished
रामपुर। नगर के नसरुल्ला खां बाजार में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह नगर पालिका की जेसीबी अतिक्रमण पर जमकर गरजी। पालिका की टीम ने अतिक्रमण की जद में आईं 14 दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नसरुल्ला खां बाजार में करीब 40 साल से कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें बना लीं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को कई बार चेतावनी देकर सरकारी जगह खाली करने को कहा गया। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद पालिका की ओर से कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद बुधवार की रात पालिका टीम जेसीबी और पोकलैंड मशीन लेकर बाजार में पहुंची और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया और अतिक्रमण कर बनाई गईं कई दुकानें ध्वस्त कराई गईं। रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नगर पालिका की टीम दोबारा जेसीबी लेकर बाजार में पहुंची और अतिक्रमण हटवाना शुरू कराया। इस दौरान दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू कर दिया। टीम की दुकानदारों से जमकर नोकझोंक हुई। टीम ने सख्ती दिखाई तो दुकानदार शांत हुए और दुकानों से सामान निकालना शुरू किया। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने जेसीबी से 14 दुकानों को तुड़वाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। साथ ही मलबे को भी हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि काफी समय से चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन लोग दुकान को खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद अभियान चलाया गया। इस अवसर पर टीम में अविनाश, द्वारिका, सद्दाम, अफजल समीर, अजीम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed