फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jauhar Trust formed to run the university became a cause of trouble for Azam

Rampur News: यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए गठित जौहर ट्रस्ट बना आजम की परेशानी का सबब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Jauhar Trust formed to run the university became a cause of trouble for Azam
रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने 1995 में जौहर ट्रस्ट की स्थापना की थी। इसका उद्धेश्य शिक्षा को बढ़ावा देना था। ट्रस्ट के माध्यम से ही जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया गया था। करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत की जौहर यूनिवर्सिटी के साथ ही इस ट्रस्ट के माध्यम से इस वक्त रामपुर पब्लिक स्कूल संचालित किए जाते हैं। सपा शासन में जौहर ट्रस्ट की जौहर यूनिवर्सिटी और स्कूल उरूज पर थे,लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद जौहर ट्रस्ट पर लगातार संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन को बिना रुपये दिए भुगतान करने के आरोप लगे और 27 मुकदमे दर्ज हुए जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके अलावा शत्रु संपत्ति को कब्जाकर यूनिवर्सिटी में शामिल करने से लेकर तमाम आरोप लगते रहे हैं। सत्ता में रहते हुए आजम खां ने जौहर शोध संस्थान की बिल्डिंग और जमीन की लीज पर जौहर ट्रस्ट के नाम पर एक सौ रुपये प्रतिवर्ष के दर पर करा ली थी। जिसे 2023 में कैबिनेट की बैठक में निरस्त कर दिया गया। इस बिल्डिंग में जौहर ट्रस्ट की ओर से रामपुर पब्लिक स्कूल का संचालन किया जाता था, जिसे शासन के निर्देश पर खाली करा लिया गया। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जो जमीन अधिग्रहित की गई थी उसमें से 12.5 एकड़ जमीन को छोड़कर शेष जमीन सरकारी घोषित की जा चुकी है। लगातार कसते शिकंजे के बीच सपा नेता और जौहर ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन




जौहर ट्रस्ट के इन सदस्यों की गई थी शिकायत

मोहम्मद आजम खां संस्थापक अध्यक्ष,मुश्ताक अहमद सिद्दीकी लखनऊ उपाध्यक्ष, डा.तजीन फात्मा सचिव, नसीर अहमद खां संयुक्त सचिव, निकहत अखलाक कोषाध्यक्ष, मोहम्मद अदीब आजम, मुन्नवर सलीम, मोहम्मद अब्दुल्ला आजम और सलीम कासिम सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------------



जौहर ट्रस्ट के सभी सदस्य हैं जमानत पर

रामपुर। जौहर ट्रस्ट के सभी सदस्य फिलहाल कोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं। इन सदस्यों पर जमीन कब्जाने के साथ ही शत्रु संपत्ति कब्जाने के 12-12 मुकदमें दर्ज हैं। यह सभी सदस्य फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं,जिनका ट्रायल एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट कोर्ट) में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed