फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jan chaupal

बमनपुरी में आयोजित जन चौपाल में आईं 73 शिकायतें, पांच का निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
jan chaupal
रामपुर। बनमपुरी में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में एसडीएम सदर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 73 शिकायतें आईं, जिनमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका परिषद रामपुर के विभिन्न वार्डों में तिथि वार निर्धारित रोस्टर के अनुसार जन चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। चौपाल कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होकर स्थानीय लोगों की पेयजल आपूर्ति, विद्युत वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, राशन और पेंशन सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान करा रहे हैं।
विज्ञापन

जन चौपाल के लिए निर्धारित तिथि वार कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को रामपुर शहर में बमनपुरी स्थित शहीद ए आजम स्पोर्ट्स टेडियम परिसर में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर मनीष मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देशित किया। बमनपुरी स्टेडियम में आयोजित जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों की 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमे से पांच का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। 28 सितम्बर को शहर के बाजोड़ी टोला में जनचौपाल आयोजित होगी। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील, जिला समाज कल्याण अधिकारी जीशान मलिक, अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed