फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jallad defeated fajil in kusti

दंगल में जल्लाद ने फाजिल को पछाड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
jallad defeated fajil in kusti
सैफनी (रामपुर)। भूड़ा आश्रम पर चल रहे 10 दिवसीय मेले में आयोजित विराट दंगल में आए दूर दराज के पहलवानों ने दांवपेच आजमाए। दर्शकों ने दंगल का लुत्फ उठाया। दंगल में दूसरे दिन रविवार को कुश्ती का पहला मुकाबला राजस्थान से आए जल्लाद पहलवान व चित्रकूट के फाजिल अली के बीच हुआ जिसमें जल्लाद पहलवान ने जीत दर्ज की। दंगल में रोहतक के राजवीर और चित्रकूट के फाजिल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

झांसी के कल्लू की बागपत के अंकित के बीच कुश्ती हुई यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं फाजिल ने अपनी तीसरी कुश्ती लड़ते हुए बांदा के कल्लू पहलवान को पछाड़कर जीत हासिल की। गोरखपुर के मुन्ना पहलवान और हरिद्वार के शास्त्री पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में शास्त्री पहलवान ने मुन्ना पहलवान को चित कर जीत दर्ज की। राजस्थान के राजवीर और फाजिल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इनके अलावा इस दौरान नासिम पहलवान,राशिद अली, ठेकेदार सलीम अहमद,स्वराज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed