फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jalasa

हश्र तक कोई न होगा तेरा सानी ऐ हुसैन

Thu, 12 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 नवासा-ए-रसूल  हजरत इमाम हुसैन की विलायद के सिलसिले में महफिले मुसर्रत सजी। शायरों ने बारगाहे हुसैन में नजराना-ए- अकीदत पेश किया। उलमा ने जात-ए- हुसैन पर रोशनी डाली। इस्लाम की खातिर जो कुर्बानी दी उसका भी जिक्र किया। 
विज्ञापन


नवासा-ए- रसूल हजरत इमाम हुसैन की विलादत के सिलसिले में किला इमामबाड़ा में महफिले मुसर्रत सजी। जलसे का आगाज तनवीर सहरी ने नात पाक से किया। शोहरा-ए- इकराम मुकर्रम नियाजी, समी नियाजी, अरीब नियाजी, सखावत हुसैन खां( निशात), शावेज जैदी, राशिद हिलाल और अमीर हाशिम ने बारगाहे इमाम हुसैन में नजराना-ए- अकीदत पेश किया। अजहर इनायती ने इस तरह कलाम पेश किया- एक-एक बूंद खून की सदियों से है अमि, तारीख जानती है के शब्बीर कौन है।
विज्ञापन


तनवीर सहरी ने यह कलाम पढ़ा- रब्बे अकबर की है तुझ पर मेहरबानी ऐ हुसैन, हश्र तक कोई न होगा तेरा सानी ऐ हुसैन। इमाम-ए- जमात शिया मस्जिद किला के मौलाना जमान बाकरी ने जात-ए- हुसैन पर तकरीर की और मोमेनीन को हजरत इमाम हुसैन और फजाइले इमाम हुसैन से मुस्तफीद फरमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि दो जात तमाम कायनात में ऐसी हैं, जिसका कोई सानी नहीं है। एक खुदा की जात खालिक होने की हैसियत से और दूसरे मौला हुसैन की जात मखलूक होने की हैसियत से। मौलाना ने कहा कि आपके बारे में रसूल-ए- अकरम का फरमान है कि- मेरा हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूं। मौलाना ने हजरत इमाम हुसैन की पैदाइश और इस्लाम की खातिर जो कुर्बानियां दीं उनका भी जिक्र किया। जलसे में अब्बास हैदर सहरी, तस्लीम मियां, ताहिर हुसैन, अली मोहम्मद आब्दी, फरहद खान, अजीम नकवी, अब्बास मेहंदी, शान जैदी, इरफान जैदी भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed