फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jaikare of khatu shyam

Rampur News: रात भर गूंजते रहे श्री खाटू श्याम बाबा के जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
jaikare of khatu shyam
रामपुर। रंगभरी फाल्गुन एकादशी पर शहर श्री खाटू श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। जगह- जगह श्याम बाबा का गुणगान हुआ तो बाबा के भक्त भक्ति की मस्ती में खोकर नृत्य करते रहे। श्री खाटू श्याम बाबा के साथ फूलों, रंग, अबीर गुलाल की होली खेली। गायक कलाकारों ने श्री श्याम बाबा का गुणगान कर समा बांध दिया। रात भर भक्त श्री खाटू श्याम बाबा के भजनों की मस्ती में मुग्ध रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शहर के विभिन्न मंदिरों में श्री श्याम गुणगान महोत्सव की धूम शुरू हो गई थी। गुणगान महोत्सव से पहले जगह- जगह निशान यात्रा निकालकर बाबा को निशान चढ़ाए गए।
विज्ञापन

चाह इच्छा राम स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भव्य रुप से बाबा का दरबार सजाया गया। पंडित अंकुर शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद मिलक से आए गायक कलाकार मोनू लक्खा ने बाबा के भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। श्री खाटू श्याम बाबा के साथ फूल, रंग गुलाल और अबीर की होली भक्तों में खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित दत्ताराम शिवालय में भी भव्य रुप से सजे बाबा के दरबार में बाबा की ज्योति स्थापित की गई। विधिवत पूजा अर्चना के बाद मुरादाबाद से आए भजन गायक सचिन अलबेला ने भजन प्रस्तुत कर बाबा को खूब रिझाया। रंग गुलाल और फूलों की होली खेलने के बाद आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया।

सिविल लाइंस में भव्य रूप से सजे श्री खाटू श्याम बाबा के दरबार में गायक कलाकार प्रेम खत्री एंड पार्टी ने बाबा का गुणगान किया। आधी रात तक चले गुणगान में भक्तों ने बाबा के साथ फूल, रंग और अबीर गुलाल की होली खेली। मिस्टन गंज स्थित कूंचा देवीदास स्थित श्री बालाजी मंदिर में श्री श्याम बाबा की स्थापना दिवस और फागुन महोत्सव मनाया गया। गदरपुर से आए महंत जितेंद्र दुबे और गजरौला से आई गायक कलाकार अमृता ने श्री श्याम बाबा का गुणगान किया। ज्वाला नगर स्थित श्री श्याम मंदिर में भी फाग महोत्सव की मस्ती में श्रद्धालु देर रात तक नृत्य करते रहे। शहर से निकली निशान यात्रा में शामिल सैकड़ों श्याम भक्तों ने बाबा को निशान चलाया आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संकीर्तन समारोह में यह लोग मौजूद रहे सौरभ गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजा रस्तोगी, प्रदीप अग्रवाल, लवी सक्सेना, संजीव कश्यप, राजा रस्तोगी, अतुल गुप्ता, लल्ला भाई, संजय अग्रवाल, अश्वनी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed