फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jaali note

80 हजार की जाली करेंसी के संग चार गिरफ्तार

Sat, 28 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 28 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 80 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। पूरा गिरोह पश्चिम बंगाल और बिहार से जाली करेंसी लाकर मुरादाबाद मंडल में खपा देता था। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो लोग मुरादाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
टांडा पुलिस ने गुरुवार की शाम को चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछताछ की तो कई अहम जानकारियां पुलिस को मिलीं। पुलिस को इनके कब्जे से एक-एक हजार रुपये के नकली नोट मिले। इन सभी के पास इस तरह 80 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक टांडा पुलिस ने मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र   के काजीपुरा गांव निवासी नसीम पुत्र छिद्दा, जाबुल पुत्र फकीरा  के साथ ही टांडा थाना क्षेत्र  के छितरिया जागीर निवासी उसमान पुत्र छोटू व इसी गांव के आकिम को गिरफ्तार किया है। उनके मुताबिक यह लोग नकली करेंसी का धंधा कर  रहे थे।
विज्ञापन


इस गिरोह का मुखिया अभी पुलिस की गिरफ्त से  बाहर है। 
मुरादाबाद देहात के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव निवासी नवाबजान इस गिरोह का सरगना है। एसपी के मुताबिक नसीम के कब्जे से हजार- हजार के 25, जाबुल के कब्जे से 23, उसमान से 19 और आकिम से 13 नकली नोट बरामद हुए हैं। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह के 6 आरोपियों में से 4 को जेल भेज दिया। जबकि दो छोड़े गए आरोपियों में एक युवक वह भी शामिल है, जिसे दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।


गुरुवार को नगर में नकली नोटों के गिरोह के सक्रिय होने से नगर में खलबली मच गई थी। नगर के मोहल्ला पड़ाव से एक युवक को नकली नोट चलाते पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के पांच और साथियों को पकड़ लिया था। शुक्रवार को पकडे़ गए 6 युवकों में से चार युवकों को जेल भेज दिया, जबकि दो युवकों को छोड़ दिया गया। छोड़े गए युवक सुलेमान तथा राशिद थाना क्षेत्र के ग्राम छितरिया जागीर के निवासी है।


लोगों का कहना है की छोड़े गए युवकों में से एक युवक वो है जिसे गुरुवार को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को दिया था। जिसके कारण नगर में पुलिस द्वारा युवकों को छोड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed