{"_id":"66cfbf58ee5c6f668802a3d5","slug":"iti-192-seats-remained-vacant-in-the-second-phase-also-rampur-news-c-282-1-rmp1004-128751-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : दूसरे चरण में भी खाली रह गईं 192 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : दूसरे चरण में भी खाली रह गईं 192 सीटें
Thu, 29 Aug 2024 05:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र के दूसरे चरण में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आखिरी दिन तक 420 सीटों के मुकाबले महज 208 ने एडमिशन लिए हैं। इस तरह दूसरी मेरिट में 192 छात्र एडमिशन को नहीं पहुंचे। लिहाजा यह सीटें अब खाली रह गई हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दस जुलाई से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया चार अगस्त को पूरा कर ली गई है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य व्यवसायिक शिक्षा परिषद की ओर से पहली मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई थी। परिषद की ओर से पहले चरण में रामपुर के पांच सरकारी आईटीआई में शामिल 1848 सीटों के मुकाबले 1398 सीटों के लिए मेरिट जारी की गई थी,जिसमें से पहले चरण में 584 सीटें खाली रह गई थीं। पिछले दिनों दूसरे चरण के लिए परिषद की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। जिले में 420 सीटों के लिए मेरिट जारी की गई थी,लेकिन दूसरे चरण में भी एडमिशन की रफ्तार काफी धीमी रही। आखिरी दिन भी कुछ कालेज में एडमिशन हुए हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट में 192 सीटें खाली रह गई हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर के प्रधानाचार्य डा. मोहम्मद आसिफ का कहना है कि दूसरे चरण में जारी मेरिट लिस्ट में शामिल नामों की एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरी लिस्ट में 208 के एडमिशन हो चुके हैं। इस तरह 192 सीटें खाली रह गई हैं।
पहले 584 और अब 192 सीटें खाली
आईटीआई के प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में 584 सीटें खाली रह गई थीं, जबकि 192 सीटें दूसरी मेरिट लिस्ट में खाली रह गई हैं।