फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Issue of giving less ration raised in Disha's meeting

Rampur News: दिशा की बैठक में उठा कम राशन देने का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Issue of giving less ration raised in Disha's meeting
रामपुर। सांसद घनश्याम सिंह लोधी की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एंव निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कम राशन देने का मुद्दा उठाया गया। डीएम ने इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी को दोषी राशन विक्रेताओं को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाए। जनप्रतिनिधिगणों से समन्वय बनाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन करें। बैठक में बताया गया कि 1016 ग्रामों के सापेक्ष 580 ग्रामों में हर घर नल से जल योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। बैठक में निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा बताया कि पाइप लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सांसद ने अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देशित किया कि शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाए, जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। सांसद ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जर्जर तारों की जगह नए तार लगाए जाएं। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा पुराने तारों को बदलने के बजाय प्राइवेट काॅलोनियों में नए तार लगाने की बात सामने आई। इस पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर विभागीय कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सांसद ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों का ही राशन कार्ड बनाया जाए। साथ ही अपात्र लोगों का नाम सूची से हटा दिया जाए। निगरानी समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को बताया कि कुछ कोटेदार द्वारा लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे कोटेदारों की दुकान निलंबित की जाए और उन पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। सांसद ने वृद्धापेंशन के लाभार्थियों के खातों में शीघ्र ही पेंशन पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम ने सामुदायिक शौचालयों को शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, विधायक, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध प्लाटिंग का मुददा भी गूंजा

दिशा की बैठक में अवैध प्लाटिंग का मुद्दा भी उठा। वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि पनवड़िया, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, गांधी समाधि के निकट बड़ी संख्या में अवैध प्लाॅटिंग हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि अवैध प्लाॅटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। आगे भी जहां-जहां अवैध प्लाॅटिंग होते हुए मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed