{"_id":"67a90d6e5e006f51090258ed","slug":"issue-of-dirty-water-raised-in-farmers-panchayat-rampur-news-c-282-1-smbd1025-139359-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसानों की पंचायत में उठा गंदे पानी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसानों की पंचायत में उठा गंदे पानी का मुद्दा
Mon, 10 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत रविवार को ग्राम पिपलिया महतो में हुई। पंचायत में किसानों ने एक मिल से निकलने वाले गंदे पानी का मुद्दा उठाया। महंगाई से निजात दिलाने की भी मांग उठी।
पंचायत में प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसान एकजुट हो जाएं। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष मुराद खान ने कहा कि क्षेत्र की मिल से निकलने वाले दूषित पानी को तुरंत रोका जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
11 फरवरी को क्षेत्र के सभी किसान तहसील पहुंचेंगे और गंदे पानी आदि मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। 11 फरवरी को जिले से कुछ पदाधिकारी राष्ट्रीय आह्वान पर दिल्ली जाएंगे। जिला अध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने सतनाम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
पंचायत में शरीफ मियां, अहकाम अली, सुच्चा सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, बलदेव सिंह, पूजा सिंह, शमशेर सिंह, जोगा सिंह, मोहम्मद याकूब आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने की तथा संचालन सतनाम सिंह ने किया।