फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Issue of demolition of chamber raised before Chief Justice

Rampur News: मुख्य न्यायाधीश के सामने उठा चेंबर तोड़े जाने का मुद्दा

Mon, 10 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Issue of demolition of chamber raised before Chief Justice
रामपुर। यूपी बार काउंसिल ने वकीलों के चेंबर तोड़े जाने के आदेश का मुद्दा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के सामने उठाया है। मुख्य न्यायाधीश ने बार काउंसिल को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस बीच बार काउंसिल ने एक शिष्टमंडल को 15 फरवरी को रामपुर भेजने का एलान किया है। इस बीच रविवार को छुट्टी होने के बाद भी वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। वकीलों ने जमकर प्रदर्शन भी किया है। सोमवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकील धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

न्याय विभाग की ओर से वकीलों के चेंबरों को ध्वस्त कर यहां पर 12 कक्षीय कोर्ट भवन बनाए जाने के लिए चेंबर तोड़े जाने का फैसला लिया गया है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वकीलों ने शनिवार से जजी परिसर में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यह धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। जहां पर अधिवक्ताओं ने वकीलों के चेंबर तोड़े जाने का विरोध जताया। कहा कि चेंबर को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। वकील एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने कहा कि चेंबर तोड़े जाने के मुद्दे को लेकर यूपी बार काउंसिल का एक शिष्टमंडल हाईकोर्ट के न्यायाधीश व रजिस्ट्रार से मिला है और उनके सामने रामपुर का मुद्दा उठाया है। आश्वासन दिया गया है कि वकीलों का अहित नहीं होगा। बताया कि 15 फरवरी को बार काउंसिल का शिष्टमंडल रामपुर आएगा और वकीलों की समस्या को सुनेगा। उनके साथ नाइंसाफी हुई तो वकील अपना आंदोलन तेज करेंगे।
उन्होंने कहा कि वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही धरना-प्रदर्शन कर इंसाफ दिलाने की मांग करेंगे। कहा कि वकीलों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
इस मौके पर संचालन ठाकुर कौशलेंद्र सिंह, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिराज अहमद खां, महासचिव दिनेश चंद्र चौरसिया, संजीव यादव, जाहिद अली, रईस अहमद, राहुल गुप्ता, अरविंद सैनी, मोहित मेहरोत्रा, रोहित शर्मा, रिजवान अली, फारुख अहमद, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

रामपुर छोड़ प्रदेश के सभी जिलों में आज होगा न्यायिक कार्य
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि यूपी बार काउंसिल से सोमवार को प्रदेशभर में न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन करने की अपील की थी, लेकिन मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन के बाद प्रांतीय स्तर पर होने वाला आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, लेकिन रामपुर के वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed