फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Irrigation department asked for 300 cusecs of water from Uttarakhand

Rampur News: सिंचाई विभाग ने उत्तराखंड से मांगा 300 क्यूसेक पानी

Fri, 01 Mar 2024 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 01 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department asked for 300 cusecs of water from Uttarakhand
रामपुर। खेतों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग ने उत्तराखंड की कोसी नदी से 300 क्यूसेक पानी की मांग की है। उत्तराखंड को सिंचाई विभाग ने पानी की डिमांड भी भेज दी है, ताकि गर्मी के मौसम में किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी का सामना न करना पड़े, जिसके लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में रामपुर में 35 हजार हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है, जहां किसान अपनी फसल की पैदावार करते हैं और अपनी आजीविका चलाते हैं। गर्मी शुरू होने पर नदियों का जलस्तर घट जाता है और पानी की कमी की वजह से लोग सिंचित क्षेत्र में खेती करने में परेशानी का सामना करते हैं। इसके लिए किसानों ने सिंचाई विभाग से पानी की मांग की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग से संपर्क साधा है। गर्मी में किसानों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसानों की समस्याओं को देखते हुए सिंचाई विभाग ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के क्षेत्र गूलरभोज स्थित हरिपुरा और बौर जलाशय से पानी मांगा है। हालांकि रामपुर में पानी कोसी, ढकरा, भाखड़ा, नाहर नदी के जरिए आता है, लेकिन अभी पहले चरण में सिंचाई विभाग ने कोसी नदी के लिए 300 क्यूसेक पानी के लिए कहा है। कोसी नदी से उसकी सहायक 26 नहरें जुड़ी हुई हैं। जिनसे पानी खेतों तक पहुंचता है। जल्द ही उत्तराखंड की ओर से पानी छोड़ा जाएगा, जिसके बाद किसान खेती कर सकेंगे।
विज्ञापन

93 नहरों की हो चुकी साफ-सफाई
सिंचाई विभाग ने जनपद की 93 के करीब नहरोंं की साफ-सफाई करा दी है। अब साफ-सफाई के बाद खुलकर खेतों में पानी पहुंच सकेगा।

गर्मियां शुरू होने पर किसानों को पानी की आवश्यकता होती है। किसान अपनी फसल को लगाते हैं। ऐसे में इस समय पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है। - हसीब अहमद, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जमरानी बांध को अभी वक्त है। ऐसे में अभी तो हरिपुरा और बौर जलाशय पर आश्रित हैं। इस समय किसानों को पानी की आवश्यकता है उनको पानी मिलना चाहिए।
- हनीफ वारसी, भारतीय किसान यूनियन भानु गुट

उत्तराखंड से कोसी नदी के लिए 300 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई है। पानी मिलने के बाद किसान अपनी खेती कर सकते हैं। इसके बाद यदि पानी की आवश्यकता होगी तो और पानी की मांग की जाएगी। - सियाराम, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, रामपुर
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed