{"_id":"6604b2f3e1741150ad004b84","slug":"investigator-recorded-statements-in-two-pan-card-cases-of-abdullah-rampur-news-c-282-1-rmp1004-118908-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में बुधवार को विवेचक ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, जो पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 29 मार्च को होगी।सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ यह मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। उन्होंने इस मामले में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी नामजद कराया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को इस मामले की सुनवाई हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक विवेचक प्रवीण कटियार ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। अब अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
डूंगरपुर मामले आज होगी सुनवाई
रामपुर। डूंगरपुर के एक मामले में बुधवार को बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है। इस मामले में सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है। डूंगरपुर के एक मामले में आजम खां को सजा हो चुकी है, जबकि दो मामलों में वह बरी हो चुके हैं। डूंगरपुर प्रकरण के नौ मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। संवाद