फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Investigation over complaint of illegal construction in pond in front of tehsil

Rampur News: तहसील के सामने तालाब में अवैध निर्माण की शिकायत पर हुई पैमाइश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Investigation over complaint of illegal construction in pond in front of tehsil
शाहबाद। तहसील के सामने स्थित तालाब में अवैध रूप से तीन मंजिला इमारत बनाए जाने की शिकायत पर मंगलवार को प्रशासन ने पैमाइश कराई। अधिवक्ता निधि गोपाल यादव ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल समेत छह सदस्यों की टीम गठित की।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने करीब ढाई घंटे तक तालाब की चारों ओर से पैमाइश की। इस दौरान तालाब की वास्तविक स्थिति और सीमाओं को चिह्नित किया गया। अधिवक्ता निधि गोपाल यादव का आरोप है कि तालाब को पाटकर अवैध रूप से कब्जा किया गया है और उसी पर तीन मंजिला पक्का भवन खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि तहसील प्रशासन की नाक के नीचे तालाब के क्षेत्र में कई अवैध पक्के निर्माण कर लिए गए हैं जबकि तालाब के बीच से रास्ता भी बना दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस तालाब पर कब्जे को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन हर बार पैमाइश के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------------

निजी लोगों के हाथों में थी पैमाइश की जंजीर
शाहबाद। पैमाइश के दौरान टीम में कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे। चर्चा रही कि पूरे तालाब की पैमाइश उन दो लोगों ने की, जो लेखपाल के साथ रहते हैं। केवल बीच-बीच में पैमाइश के दौरान लेखपाल और कानूनगो इशारे से बताते रहे। निजी लोगों की ओर से की गई इस पैमाइश को लेकर पूरे दिन चर्चा चलती रही। लोगों का कहना है कि निजी लोगों से पैमाइश कराना कानूनन गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed