{"_id":"5dfcfe138ebc3e87c70dd28c","slug":"internet-service-closed-rampur-news-mbd3335447162","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा बंद, कामकाज हुआ ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा बंद, कामकाज हुआ ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से पूरे जिले का कामकाज ठप हो गया। बैंकिंग, ऑनलाइन, सोशल मीडिया आदि सब बंद हो गए। ऐसे में इंटरनेट बंद होने की वजह से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे प्रदेश अलर्ट है। अलग अलग जिलों से आईं बवाल की खबरों के बाद सुरक्षा के मददेनजर रात करीब साढे ग्यारह बजे सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। दरअसल, लोग सोशल मीडिया के जरिए सीएए (सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट) को लेकर तमाम तरह की भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया था। ऐसे में सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया। अचानक इंटरनेट बंद होने की वजह से ऑनलाइन होने वाले सभी कामकाज ठप हो गए। इंटरनेट बैंकिंग से लेकर शुक्रवार को बैंकों में लेनदेन का कामकाज भी बंद रहा। इंटरनेट की स्पीड कभी आती तो चली जाती। इसी तरह से ऑनलाइन बुकिंग सेवा केंद्र, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी, प्राइवेट टिकट बुकिंग काउंटर, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया आदि सभी पूरी तरह से ठप हो गए। एटीएम से भी नकदी का भुगतान नहीं हो पा रहा था। वहीं, लोगों को सोशल मीडिया से जुड़ाव पूरी तरह खत्म हो गया था, जिससे लोग अपने मिलने वालों से भी संपर्क स्थापित नहीं कर सके। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।