फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Instructions issued for action against the then Executive Officer of Saifni.

Rampur News: सैफनी के तत्कालीन ईओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Thu, 11 Jun 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued for action against the then Executive Officer of Saifni.
रामपुर। सैफनी नगर पंचायत में अनियमितताओं के आरोपों से घिरे तत्कालीन ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ शासन ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में वह बरेली जिले की फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में तैनात हैं।
विज्ञापन

सैफनी नगर पंचायत के कुछ सभासदों ने नगर पंचायत के कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी। मामले की मंडल स्तर पर जांच कराई गई थी। जांच में तत्कालीन ईओ के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य लोगों की भूमिका भी संदेह के घेरे में पाई गई थी। मंडलीय जांच समिति ने मामले में कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

इसके बाद ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अब नगर विकास विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विभाग ने वर्तमान में नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी, बरेली में तैनात ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ प्राप्त शिकायत के संबंध में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने इस संबंध में निदेशक को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर के विरुद्ध शिकायत के मामले में चार जून को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया था। शासन ने निदेशालय से नोटिस के जवाब का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामला मुख्यमंत्री संदर्भ से जुड़ा है। इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए और की गई कार्रवाई से शासन को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed