{"_id":"64d2a5f5cd338175240f2ba6","slug":"inspector-testified-in-abdullahs-two-passport-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-2940-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में दरोगा ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में दरोगा ने दी गवाही
Wed, 09 Aug 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में कोर्ट में इस मामले के विवेचक ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी नहीं हो पाई है।
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ 2019 में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पूर्व विधायक के पास दो पासपोर्ट हैं। दोनों ही पासपोर्ट में जन्म तिथि अलग-अलग हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में विवेचक दरोगा लखपत सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता ने उनसे बहस की जो कि पूरी नहीं हो सकी। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में गवाह के कोर्ट में न पहुंचने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।