{"_id":"689ba8626c646329b6019ec5","slug":"inspection-of-roads-and-drains-in-tanda-executive-officer-gave-strict-warning-rampur-news-c-282-1-pbt1003-151369-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा में सड़कों व नालों का निरीक्षण, अधिशासी अधिकारी ने दी सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा में सड़कों व नालों का निरीक्षण, अधिशासी अधिकारी ने दी सख्त चेतावनी
Wed, 13 Aug 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा और जेई अभिनेष तिवारी ने मंगलवार को वार्ड तीन, 17 व 18 में सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाई गईं, जिन्हें देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने जेई को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कुछ नालों में गंदगी मिली, जिस पर अधिशासी अधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए सफाई नायक को तत्काल सफाई कराने के आदेश दिए। मौके पर मौजूद ठेकेदारों को भी कार्य में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र की सड़कों और नालों की स्थिति में सुधार लाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। टीम ने आश्वासन दिया कि पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।