फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of district jail

डीएम व एसपी ने औचक रूप से किया जिला कारागार का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
inspection of district jail
रामपुर। डीएम व एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों व कैदियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार परिसर में स्थित सभी बैरकों की सघन जांच कराई तथा पाठशाला में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार परिसर में स्थित अस्पताल भी पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सुविधाएं देखीं। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य को निर्देशित किया कि वे परियोजना अधिकारी डूडा से समन्वय स्थापित करके कैदी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कराएं तथा निर्धारित प्रावधानों का पालन करते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार के स्वरोजगारों से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed