फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of district jail

जिला कारागार का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
inspection of district jail
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव रमेेेश कुशवाह ने जिला कारागार का वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया उपस्थित मिले। पूर्णकालिक सचिव जिला कारागार में बनी महिला बैरक, किशोर बैरक आदि का निरीक्षण किया तथा बंदियों से बात की। जेल अधीक्षक ने बताया कि बैरकों में समय-समय पर सैनेटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जेल में दो बंदी कोविड पॉजिटिव हैं, जिन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। पूर्णकालिक सचिव द्वारा सात वर्ष के दंड से दंडित मामलों में जेल में निरुद्ध बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने के बारे में जानकारी दी एवं नि:शुल्क अधिवक्ता दिए जाने के बारे में भी बताया गया। साथ ही कोविड-19 महामारी के संबंध में भारत सरकार एवं शासन की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए आपस में दो गज की दूरी एवं मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से किए जाने एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया गया। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जेल में यदि कोई भी महिला पुरुष बंदी सात वर्ष के दंड से दंडित मामलों में जेल में निरुद्ध है, तो अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने के लिए उसका प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed