फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of dengue ward

डीएम ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
inspection of dengue ward
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला चिकित्सालय का औचक रूप से निरीक्षण करके डेंगू के संक्रमण से प्रभावित मरीजों के उपचार के किए गए प्रबंध और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिया कि खाली पड़े कोविड वार्ड में डेंगू के मरीजों को भर्ती किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर पहुंचकर दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता के बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और वहां तैनात कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि डेंगू सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य उपचार में कोई कमी न रहे इसके लिए यह जरूरी है कि सभी दवाओं की चिकित्सालय में पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड में पहुंचकर मरीजों और उनके साथ आए हुए तीमारदारों से चिकित्सालय में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। मरीजों और उनके तीमारदारों ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि उनका उपचार बेहतर तरीके से किया जा रहा है तथा प्रतिदिन दो बार डॉक्टरों की टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग भी कराई जाती है। उन्होंने मरीजों से उनके गांव में साफ सफाई की स्थिति के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि किसी भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं सामने नहीं आनी चाहिए। स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हों। इस दौरान एक महिला ने जिलाधिकारी से दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी न होने के बारे में शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे परीक्षण के उपरांत नियमानुसार प्रमाणपत्र जारी कराएं। उन्होंने कहा कि पूर्व में विकसित किए गए कोविड वार्ड को अब डेंगू वार्ड के रूप में विकसित कर लिया जाए। ताकि डेंगू संक्रमण की वजह से यदि मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो उन्हें भर्ती करने और उपचार करने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि वे चिकित्सालय परिसर में भी नियमित रूप से साफ सफाई एवं एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराते रहें ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ की वार्डों में नियमित रूप से तैनाती रहनी चाहिए ताकि मरीजों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सके। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह और नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed