{"_id":"570401b94f1c1bd134c8132d","slug":"indrustrialist-filed-his-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 उद्यमियों ने दाखिल किए प्लाटों के नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 उद्यमियों ने दाखिल किए प्लाटों के नक्शे
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण की सख्ती के बाद रोशनबाग और अजीतपुर के 35 उद्यमियों ने अपने प्लाटों के नक्शे दाखिल कर दिए। सार्वजनिक अवकाश के दिन भी आरडीए दफ्तर को खोलकर उद्यमियों से नक्शे जमा कराए गए। शेष उद्यमियों को बुधवार तक नक्शे जमा कर देने की मोहलत दी गई है। औद्योगिक अस्थान में उद्यमियों को आवंटित प्लाट पर फैक्टरी के बजाए रिहायश बना लिए जाने की शिकायत नगर विकास मंत्री आजम खां से की गई थी।
इसके बाद से शहर के उद्यमी आजम खां के निशाने पर हैं। एक के बाद एक विभाग उद्यमियों पर शिकंजा कस रहा है। रामपुर विकास प्राधिकरण ने अजीतपुर और रोशनबाग औद्योगिक अस्थान के 73 उद्यमियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। पूछा था कि आखिर किस आधार पर इन भवनों के नक्शे पास कराए गए हैं। छुट्टी के बीच रामपुर विकास प्राधिकरण के दफ्तर को खोला गया।
35 उद्यमियों ने अपने नक्शे जमा करा दिए। आरडीए के अफसरों के मुताबिक रोशनबाग क्षेत्र के 14, जबकि अजीतपुर के 21 उद्यमियों ने अपना जवाब दाखिल करने के साथ ही भू-खंडों के नक्शे जमा किए हैं। सभी के पास फिलहाल व्यावसायिक भूखंडों के नक्शे पास हैं। शेष उद्यमियों को बुधवार को नक्शा जमा करने का समय दिया गया है।