{"_id":"601c47798ebc3e4b3d139377","slug":"indignity-uproar-with-revenue-team-went-to-recovery-rampur-news-mbd3784677174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली करने गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली करने गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता, हंगामा
विज्ञापन
सैदनगर। बकाया वसूली के लिए गांव पहुंचे नायब तहसीलदार और टीम के सदस्यों के साथ गांव के कुछ लोगों ने अभद्रता की। बकाएदारों को टीम से बचाकर भगाने के साथ ही इन लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया और टीम से जमकर नोकझोंक की। जिस पर नायब तहसीलदार टीम के साथ थाने पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने संग्रह अमीन की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
अजीमगनर थाना क्षेत्र के खंडिया गांव में अबरार हुसैन पर करीब छह लाख रुपये और इरशाद हुसैन पर करीब तीन लाख रुपये का बैंक का बकाया है। इसकी वसूली के लिए गुरुवार सुबह नायब तहसीलदार सदर तहसील संजय सिंह रास्जव टीम, बैंक कर्मी व पुलिस के साथ खंडिया गांव वसूली के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही आलिम और अन्य लोगों ने दोनों बकाएदारों को टीम के पास से छुड़ा लिया और वसूली नहीं होने दी। आरोप है कि इन लोगों ने आरोपियों को मौके से भगा दिया। इस दौरान आरोपियों ने टीम के साथ बदसलूकी भी की। जिस पर नायब तहसीलदार ने डॉयल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया और इसके बाद टीम के साथ अजीमनगर थाने पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने पूरा मामला पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस आलिम को गांव से ले आई और हिरासत में ले लिया है। मामले में संग्रह अमीन सत्यवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आलिम सहित तीन लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों बकाएदारों पर करीब सात-आठ साल पुराना लोन था, लेकिन आरोपी इसे जमा नहीं कर रहे थे। पूर्व में आरसी भी जारी की जा चुकी थीं। इसके बाद जब गुरुवार को वो नायब तहसीलदार के साथ वसूली के लिए पहुंचे तो टीम के साथ अभद्रता कर बकाएदारों को छुड़ा लिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।