फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Independence day will be celebrated with pomp

Rampur News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा आजादी का जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Independence day will be celebrated with pomp
रामपुर। आजादी की सालगिरह मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। गांधी समाधि समेत अन्य सरकारी भवनों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। साथ ही सड़कों से लेकर निजी व सरकारी भवनों पर तिरंगे लहरा रहे हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके बाद जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस जिले भर में धूमधाम से मनेगा। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत गांधी समाधि से स्वार रोड पर पांच किलोमीटर की क्राॅसकंट्री रेस से होगी। गांधी समाधि से शुरू होकर यह रेस वापस गांधी समाधि पर पहुंचेगी। प्रात: 6 बजे से नगर के विभिन्न मार्गों से विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, जो प्रात: 6:45 पर गांधी समाधि पर पहुंचेगी। प्रात: आठ बजे गांधी समाधि पर ध्वजारोहण किया जाएगा। बाद में सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान का आयोजन प्रात: आठ बजे से किया जायेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सुबह सवा नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन का प्रसारण भी गांधी समाधि पर सीधा दिखाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग हिस्सा लेंगे। इसके बाद 10.15 बजे सरकारी व गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल कालेजों व दफ्तरों में ध्वजारोहण होगा। इसके साथ ही पौधारोपण का भी कार्यक्रम होगा। इसके बाद 11 बजे से जिला चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम, एवं राजकीय शिशु सदन एवं आश्रम पद्धति स्कूल रामपुर में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण, विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की जानकारी एवं तिरंगे झंडे के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे राजकीय रजा इंटर काॅलेज में निबंध प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन तीन बजे किया जाएगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि इसको लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। दूसरी ओर आजादी के जश्न की पूर्व संध्या पर गांधी समाधि, नगर पालिका भवन, विकास भवन,जिलाधिकारी आवास समेत अन्य सरकारी दफ्तरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इसके साथ ही मकानों व दुकानों पर तिरंगे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed