फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Increase in patients in hospital due to rising mercury

Rampur News: चढ़ते पारे से अस्पताल में बढ़े मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients in hospital due to rising mercury
रामपुर। भीषण गर्मी और लू की मार से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बढ़ते तापमान के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार गया तो वहीं ओपीडी भी एक हजार के पार चली गई। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार व आंख में इंफेक्शन के तमाम मरीज पहुंचे।जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों की लाइनें लगी थीं। इसके बाद ओपीडी में डॉक्टरों के कमरें के बाहर मरीज घंटों लाइन में लगे रहे। ओपीडी में एक हजार से ज्यादा मरीजों को देखकर दवा दी गई। डायरिया वार्ड में सभी बेड फुल हैं। सोमवार को 15 और डायरिया के मरीज आए।
विज्ञापन

धूप और तपिश के चलते उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज भी बढ़ गए। इनमें सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग शामिल रहे। आंखों, त्वचा रोग संबंधी मरीज भी अस्पताल पहुंचे। लू के चलते लोग बेहाल हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बने कोल्ड रूम में भी मरीजों को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ओआरएस का घोल और शीतल पेय पदार्थ पीने की सलाह दी।
विज्ञापन

-----------
वर्जन:

बढ़ते तापमान के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में सभी इंतजाम हैं। लू का प्रकोप बढ़ गया है, ऐसे में जरूरी होने पर ही लोग दोपहर में घरों से निकलें। - डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------



अभी और बढ़ेगी तपिश
रामपुर। गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के साथ लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

भीषण गर्मी के कारण आम जनता प्रभावित नजर आ रही है। सुबह 11 बजे के बाद शाम 5 बजे तक बाजारों में खरीदार नजर नहीं आ रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे चुभन वाली धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। इसके साथ 14.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण दिशा से गर्म हवाएं चलने के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने कहा कि अभी तपिश और बढ़ेगी। राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed