{"_id":"65e2197e141d8c02c0036756","slug":"income-tax-officers-testimony-completed-in-abdullah-azams-two-pan-card-cases-rampur-news-c-282-1-rmp1004-117167-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आयकर अधिकारी की गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आयकर अधिकारी की गवाही पूरी
Fri, 01 Mar 2024 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आयकर अधिकारी ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। कोर्ट में उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई छह मार्च को होगी। सुनवाई के दौरान सपा नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरदोई जेल जुड़े।
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दो पैन कार्ड रखने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आयकर अधिकारी विजय कुमार ने पूर्व में अपने बयान दर्ज कराए थे,लेकिन उनसे जिरह नहीं पाई थी। अब्दुल्ला आजम के प्रार्थना पत्र पर आयकर अधिकारी विजय कुमार को गवाही के लिए तलब किया गया था। शुक्रवार को आयकर अधिकारी विजय कुमार ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी,जिनसे सपा नेता के अधिवक्ता ने जिरह की। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी व भाजपा नेता के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में गवाह आयकर अधिकारी विजय कुमार से जिरह पूरी हो गई है। अब छह मार्च की तय की है। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से जुड़े।
डूंगरपुर के एक मामले में अभियोजन की बहस पूरी
डूंगरपुर बस्ती में घर में घुसकर मारपीट व डकैती और अपराधिक षडयंत्र रचने के एक मामले में शुक्रवार को बहस पूरी हो गई। इस मामले की सुनवाई पांच मार्च को होगी। गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने को लेकर 12 मुकदमे 2019 में दर्ज हुए थे। यह सभी मामले बस्ती में रहने वाले लोगों की ओर से दर्ज कराए गए थे। जिसमें घरों में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, डकैती और आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में सपा पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन, फिरोज खां, रानू खां, नासिर, जिबरान खां, ओमेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा आजम खां को आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि आजम खां के इशारे पर अन्य आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को अभियोजन की ओर से कोर्ट में बहस की की गई जो कि पूरी हो गई। अब इस मामले में पांच मार्च को होगी।
विज्ञापन
नफरती भाषण में आजम के खिलाफ गवाह ने दर्ज कराए बयान
बिलासपुर के टांडा हुरमतनगर गांव में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां द्वारा दिए गए नफरती भाषण के एक मामले में कोर्ट में इस मामले मुकदमे के वादी एडीओ कोआपरेटिव राम नरेश ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने जिरह के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है। यह मामला एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।
-- -- -- -- -- -