फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Income Tax Department's focus on those with benami property

Rampur News: बेनामी संपत्ति वालों पर टिकी आयकर विभाग की नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department's focus on those with benami property
रामपुर। जौहर ट्रस्ट को आय से ज्यादा दान करने वाले ट्रस्टी और इसके नाम पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले लोग भी आयकर विभाग के रडार पर हैं। विभाग की नजर ऐसे लोगों पर टिकी हुई है जो अपनी हैसियत से ज्यादा संपत्ति अर्जित करते हुए या तो दानदाता बने हुए हैं और या फिर उनके नाम से संपत्ति खरीदी हैं।भाजपा के विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत के आधार पर एक्टिव हुई आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को रामपुर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी का काम दिन भर होता रहा। मगर, देर शाम तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। विधायक ने जौहर ट्रस्ट को दान करनेवाले उन लोगों की सूची अपनी शिकायत में सौंपी थी, जिन्होंने करोड़ों रुपये का दान दिया, लेकिन वे आयकर विभाग को टैक्स तक नहीं देते हैं। इसके अलावा उन्होंने बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इसी आधार पर आयकर विभाग की टीम ने सबसे पहले जौहर ट्रस्ट से जुड़े नौ सदस्यों के यहां एक साथ छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अब टीम के निशाने पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले सपा नेता आजम खां के करीबी भी हैं। एक सपा नेता जो कि सपा छोड़कर कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उनके यहां भी देर शाम टीम पहुंची थी। किसी दौर में यह नेता आजम खां के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------
आजम के करीबी रहे नेताओं की उड़ी नींद
रामपुर। आयकर विभाग द्वारा बुधवार को की गई छापेमारी के दौरान कभी सपा नेता आजम खां के करीबी रहे सपा नेताओं की नींद उड़ गई है। हालांकि, कई नेता अब भाजपा के पाले में जा चुके हैं, लेकिन शिकायत में इन लोगों का भी जिक्र किया गया था। जिस वक्त यह शिकायत हुई थी उस वक्त ये लोग आजम खां के करीबी थे। बाद में उन्होंने सपा नेता आजम खां का साथ छोड़ दिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed