फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In the Swati Menthol fire case, the accused filed evidence related records for defense

स्वाति मेंथोल अग्निकांड मामले में आरोपियों ने बचाव के लिए दाखिल किए साक्ष्य संबंधी अभिलेख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the Swati Menthol fire case, the accused filed evidence related records for defense
रामपुर। स्वाति मेंथोल फैक्टरी में साल 2006 में हुए अग्निकांड के मामले में शनिवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें आरोपियों ने अधिवक्ता के माध्यम से बचाव के लिए साक्ष्य अभिलेख दाखिल किए। इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 14 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर स्थित स्वाति मेंथोल फैक्टरी में 15 फरवरी 2006 को भीषण आग लग गई थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में फैक्टरी कर्मी सीताराम गुप्ता, राजेश, विशंभर प्रसाद और लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई थी, जबकि उस्मान, अमीर अहमद, घासीराम, विश्राम सिंह, नंदकिशोर, कन्हैया लाल, अंसार अली, यासीन, रमेश, जिया उल नबी गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन

आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी थी। इस मामले में हरनारायण गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी जेपी राठौर ने पुलिस को बयान दर्ज कराया था कि इतनी बड़ी फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसमें पुलिस ने 26 लोगों को गवाह बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला जिला जज की कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को इस मामले में सुनवाई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता सुभाष पटेल ने बताया कि शनिवार को इस मामले के आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से बचाव के लिए साक्ष्यों के अभिलेख कोर्ट में दाखिल किए हैं। अब इस मामले में 14 दिसंबर को सुनवाई होगी। जिसमें संभवत: अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed