फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In the month of Sawan, now only the swing of memories

Rampur News: सावन के महीने में अब सिर्फ यादों के झूले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
In the month of Sawan, now only the swing of memories
किरन पाठक।
रामपुर। आधुनिकता की दौड़ में परंपराएं धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं। एक दौर था जब गांवों में हर गली मोहल्ले में पेड़ोंं पर पड़ने वाले झूले ही सावन का एहसास कराते थे, लेकिन आज ढूंढने से भी झूले कहीं नहीं दिखाई देते। गांव के बड़े़-बुजुर्ग आज भी झूलों को याद करते हैं। झूलोंं के विलुप्त होने का बड़ा कारण टीवी, मोबाइल जैसे मनोरंजन के सुगम साधन उपलब्ध होना और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई है।
विज्ञापन

पुराने समय में सावन शुरू होते ही हाथों में मेहंदी लगाए बहन-बेटियां अपने मायके आ जाती थीं। गांवों के साथ ही कस्बों में भी ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर मोटी-मोटी रस्सियों के झूले पड़ते थे। जिन पर महिलाएं, बच्चे और युवा पींगे बढ़ाते नजर आते थे। झूला झूलने के साथ ही महिलाएं सावन के गीत गाती थीं। ऐसी ही मस्ती में पूरा सावन गुजरता था। परंतु आज के समय में झूले लगभग विलुप्त हो चुके हैं। अब गांवों में ऐसे पेड़ नहीं बचे हैं, जहां झूलेे डाले जा सकें। बच्चे भी मोबाइल फोन में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें झूलों का एहसास तक नहीं है। परंतु बुजुर्ग आज भी उस दौर को याद करते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं झूले
झूला झूलते समय पींगे बढ़ाने से पूरे शरीर की कसरत होती है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सावन के महीने में हवा अन्य महीनों की अपेक्षा काफी अच्छी होती है। इसलिए खुली हवा में सांस लेना काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा सावन में चारों ओर हरियाली होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं रहे बाग-बगीचे

शहरीकरण के नाम पर बाग-बगीचे तेजी से विलुप्त होते जा रहे हैं। इसके अलावा गांवों में भी विकास के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। इसके कारण झूला डालने के लिए भी अब पेड़ नजर नहीं आते हैं। पहले हर गली, मोहल्ले में नीम, पीपल, पाखड़ जैसे ऊंचे वृक्ष होते थे। अब इन वृक्षों के न होने के कारण झूले नही पड़ पाते हैं। शहरों में हरियाली के नाम पर अब सिर्फ पार्क बचे हैं।

पहले गांवों में बड़े-बड़े वृक्ष होते थे। उन वृक्षों की शाखाओं पर झूले पड़ते थे। महिलाएं सावन के गीत गाती थीं। तब गांवों में काफी अच्छा लगता था। अब वो दौर ही समाप्त हो चुका है। आजकल के बच्चे भी झूलों को लेकर उत्साहित नहीं दिखते। - हरप्यारी शर्मा
-

मेरा मायका शाहबाद का है और ससुराल बरेली जिले के फतेहगंज की है। बचपन में सावन में झूले पड़ते थे। काफी अच्छा लगता है। अब मायके और ससुराल कहीं भी झूले दिखाई नहीं देते। बच्चे भी अब झूला झूलने के बजाय फोन में ही व्यस्त रहते हैं। - अंजुल शर्मा

-----

पुराने दिन काफी अच्छे थे। सावन में ससुराल से महिलाएं मायके आ जाती थीं। पेड़ों पर झूले पड़ते थे। हम सभी झूले झूलते थे। अब पूरा दौर ही बदल गया। अब कहीं भी झूले नहीं दिखाई देते। न तो मेरे मायके बदायूं में और न यहां ससुराल में झूले दिखते हैं। - किरण पाठक

किरन पाठक।

किरन पाठक।

किरन पाठक।

किरन पाठक।

किरन पाठक।

किरन पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed