फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In the first fortnight of July itself, there was three and a half times the rainfall than last year.

Rampur News: जुलाई के पहले पखवाड़े में ही हुई पिछले साल से साढ़े तीन गुना बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
In the first fortnight of July itself, there was three and a half times the rainfall than last year.
रामपुर। उत्तराखंड के पहाड़ों के नजदीक बसे रामपुर में बादल खूब बरस रहे हैं। पिछले 14 दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है। 14 दिन में अब तक 195.33 मिलीमीटर (मिमी.) बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल पूरे जुलाई माह में सिर्फ 52.72 मिलीमीटर बारिश हुई थी। यानी इस बार बीते साल की अपेक्षा 14 दिन में ही साढ़े तीन गुना बारिश हो चुकी है। वहीं 2021 में जुलाई में 240.66 मिलीमीटर बारिश के साथ बादल झमाझम बरसे थे।
विज्ञापन

रामपुर से उत्तराखंड के नैनीताल की दूरी 100 किलोमीटर है। मौसम के जानकारों की मानें तो पहाड़ों पर बादल जल्दी बनते हैं इसलिए मानसून में बारिश का असर रामपुर में अच्छा रहता है। हालांकि, बीते वर्ष 2022 में जुलाई महीने में 15 वर्षों में सबसे कम 52.72 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस वर्ष भी आषाढ़ यानी मई-जून के महीने में उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई, लेकिन जुलाई महीने में मानसून की दस्तक बढ़िया ढंग से हुई। बादल खूब बरस रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 5 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई में अब तक 195.33 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग 20 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


लगातार बारिश से फसलों को नुकसान
जुलाई की शुरुआत में बारिश होने से फसल को थोड़ा फायदा हुआ था, क्योंकि जमीन सूखी थी जिसकी वजह से पानी सोख गई। लेकिन लगातार बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। सब्जियों में लौकी, तोरई, गोभी आदि को नुकसान हुआ। बारिश से धान को फायदा है। हालांकि, कई जगह पर निचले हिस्सों में धान के खेतों में बारिश का पानी भी भर गया। इससे नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में पिछले वर्षों में हुई बारिश

2023 में अब तक-195.33
2022-52.72
2021-240.66
2020-119.98
2019-245.36
2018-149.20
2017-260.77

नोट-बारिश मिलीमीटर में है

बयान----
पहाड़ों पर बादल जल्दी बनते हैं इसलिए पहाड़ों के नजदीक शहरों में बारिश अन्य शहरों के मुकाबले अधिक होती है। मानसून 20 जुलाई तक इसी प्रकार सक्रिय रहेगा।

---डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed