फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In the case of two PAN cards of Abdullah Azam, the bank branch manager was cross-examined

अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड के मामले में बैंक शाखा प्रबंधक से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने की जिरह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
In the case of two PAN cards of Abdullah Azam, the bank branch manager was cross-examined
अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में बैंक शाखा प्रबंधक से हुई जिरह
विज्ञापन

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एक बैंक के शाखा प्रबंधक से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में अगली तारीख 16 मई तय की गई है।
वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैनकार्ड के आरोप में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। इस मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। गुरुवार को दो पैनकार्ड के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान एक बैंक के शाखा प्रबंधक से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed