फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In Sri Lanka, a contractor made the worker pay, and the worker filed a complaint after not receiving his wages.

Rampur News: श्रीलंका में ठेकेदार ने कराई मजदूरी, पैसा न मिलने पर मजदूर ने दी तहरीर

Mon, 11 May 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 11 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
In Sri Lanka, a contractor made the worker pay, and the worker filed a complaint after not receiving his wages.
स्वार। थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी एक युवक ने मिलकखानम क्षेत्र के एक ठेकेदार पर श्रीलंका में मजदूरी कराकर पैसा न देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि टाल मटोल के बाद अब वह मजदूरी देने से इनकार कर रहा है और धमकी भी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लीलाधर ने थाना मिलकखानम पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि थाना मिलकखानम क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी ठेकेदार 25 नवंबर 25 को श्रीलंका ले गया था, जहां एक राइस मिल का निर्माण कार्य चल रहा था। वहां उसे वेल्डिंग का काम कराया गया। ठेकेदार ने 25 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी देना तय की थी। वहां पर उसने करीब छह माह तक लगातार काम किया, लेकिन इस दौरान उसे केवल 10 हजार रुपये ही दिए गए। आरोप है कि उसकी करीब 80 हजार रुपये मजदूरी अभी बाकी है।पीड़ित का कहना है कि वह कई बार अपने रुपये मांग चुका है, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। अब रुपये मांगने पर उसे धमकाया भी जा रहा है। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed