फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   impure water

गंदा और बदबूदार पानी पी रहे लोग

Fri, 29 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
impure water
रामपुर के पुरानी आवास विकास कालोनी में खराब पड़ा ओवरहेड टैंक।

विज्ञापन
 नगर क्षेत्र में कई मोहल्लों में लोग गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। पालिका नियमित टंकियों की सफाई की बात कर रही है। इसके बावजूद घरों में पीला और बदबूदार पानी आ रहा है।

अधिकतर टंकियों पर सफाई की अवधि भी दर्ज नहीं है। ओटी टेस्टिंग की प्रक्रिया भी कुछ दिनों से थमी हुई है। इससे लोगों तक क्लोरीनेटेड पानी पहुंच रहा है या नहीं इसकी भी पड़ताल नहीं हो पा रही। गर्मियों में समुचित क्लोरीनीकरण के बिना गंदा पानी लोगों को डायरिया, टायफाइड, पीलिया जैसे संक्रामक रोगों की चपेट में भी ला सकता है।
विज्ञापन


ओटी टेस्ट की प्रक्रिया भी थमी ः अप्रैल से ही पालिका की ओर से सप्लाई पानी की ओटी टेस्टिंग शुरू कर दी जाती है। इस बार पिछले कई दिनों से ओटी टेस्टिंग नहीं हो रही है। इससे इस बात का भी पता नहीं चल रहा कि पालिका द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी सही ढंग से क्लोरीनीकरण किया गया है या नहीं। सही ढंग से क्लोरीनीकरण न होने से पानी की बैक्टीरिया मारने की क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. वीके त्यागी ने बताया कि मलेरिया-फाइलेरिया अभियान के कारण कुछ दिनों से ओटी टेस्ट की प्रक्रिया बाधित हुई है। इसे सुचारू कराया जाएगा।


टंकियों पर दर्ज नहीं सफाई की अवधिः नगर क्षेत्र की अधिकतर टंकियों पर सफाई की अवधि भी दर्ज नहीं है। मानकानुसार साल में कम से कम दो बार टंकियों की सफाई होनी चाहिए। सफाई की तारीख व अगली सफाई की निर्धारित तिथि टंकी पर लिखी होनी। नगर में अधिकतर टंकियों पर यह दर्ज नहीं है। पालिका प्रशासन के अनुसार नवंबर माह में टंकियों की सफाई कराई गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed