फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Immersed the idol of Lord Ganesha with colors and gulal

Rampur News: रंग-गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का किया विसर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Immersed the idol of Lord Ganesha with colors and gulal
रामपुर। शाहबाद के विभिन्न स्थानों के पंडालों से गणेश विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों के साथ श्रद्धालु बड़ी तादात में रंग और गुलाल उड़ाते हुए निकले। बाद में सभी ने गणेश मूर्तियों का गंगा घाट पर पहुंचकर विसर्जन किया।शाहबाद में परंपरागत तरीके से शाहबाद के मोहल्ला अफगानान स्थित धीमरों वाले मंदिर पर भगवान गणेश की मूर्ति को विराजा गया था। बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम में पूजा-पाठ और आरती की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार और सीओ अतुल कुमार पांडेय रहे। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ एसडीएम और सीओ ने किया। यह शोभायात्रा धीमरों वाले मंदिर से आरंभ होकर कोतवाली पहुंची। उसके बाद बजरंग चौक, बिलारी, चंदौसी चौराहे, अस्पताल, ब्लॉक और रामपुर चौराहे से होकर गंगा घाट पर पहुंची। इसके साथ ही मोहल्ला हाकिमान, बरबालान, एसडीएम कॉलोनी और बिजली घर के मंदिर से निकलने वाले जुलूस में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी जुलूस एक साथ होकर शाहबाद क्षेत्र के ढाकुरिया गंगा घाट पहुंचे और वहां पर सभी गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। जुलूस के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। इस जुलूस में सुरेश बाबू गुप्ता, नेतराम कश्यप, मनीष शर्मा, अन्नू रावत, सुमित भटनागर आदि मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन जीके पाठक ने किया। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाल अनुपम शर्मा और पीएसी, कांस्टेबल जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed