फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Immediate disposal of complaints received on C-Vigil App

Rampur News: सी-विजिल एप पर आने वाली शिकायतों का करें फटाफट निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Immediate disposal of complaints received on C-Vigil App
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल एप का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। कहा कि इस एप पर की जाने वाली शिकायत का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायत करने तथा उसके निस्तारण हेतु आनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। इस एप पर आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत अपलोड की जा सकती है। सी-विजिल एप स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से लॉग इन किया जा सकता है और शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल प एक जीआइएस आधारित एप है, जिसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो, आडियो ही अपलोड किया जा सकता है। शिकायत अपलोड होने के बाद 100 मिनट के भीतर ही शिकायत का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा उसी प के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है। निस्तारण के बाद विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल ऐप पर स्वतः उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने अफसरों को आदेश दिए हैं कि चुनाव आयोग द्वारा विकसित किए गए एप में जो शिकायतें आएं उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए। किसी भी हालत में इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने साफ किया कि लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ आयोग के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी उड़ाका दलों के प्रतिनिधियों को भी आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed