{"_id":"6955696624e005e55e0e2857","slug":"illegal-occupation-of-government-land-on-the-roadside-in-dadhiyal-dharmkanta-started-again-rampur-news-c-282-1-rmp1023-161109-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दढ़ियाल में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर फिर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दढ़ियाल में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर फिर अवैध कब्जा
विज्ञापन
दढ़ियाल। मुख्य तिराहे पर लोकनिर्माण विभाग की गाटा संख्या 998 वाली सरकारी जमीन पर पांच महीने पूर्व अवैध कब्जा हटाया था। अब अतिक्रमणकारियों ने फिर से कब्जा कर धर्मकांटा संचालित कर दिया है।
मार्च 2020 में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने नगर निवासी हाजी असलम के खिलाफ उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप था कि हाजी असलम ने 102.54 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से धर्मकांटा, एक कमरा और अन्य निर्माण कर लिया था। 31 दिसंबर 2024 को न्यायालय ने पीडब्ल्यूडी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए हाजी असलम को कब्जा हटाने और 3,24,349 रुपये क्षतिपूर्ति जमा करने का आदेश दिया था। इसके बाद सात जुलाई को एसडीएम टांडा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस की टीमों ने जेसीबी से धर्मकांटा, कमरा, हॉल व एक होटल ध्वस्त कर जमीन कब्जा मुक्त की और पीडब्ल्यूडी को सौंपी।
कई माह खाली रहने के बाद अब उक्त जमीन पर फिर अवैध कब्जा हो गया है। एसडीएम टांडा राजकुमार भास्कर ने बताया कि अगर अतिक्रमण मुक्त भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया गया है तो उसको तत्काल हटाया जाएगा। संवाद