फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Illegal mining is being done at night, DM started investigation

Rampur News: रात में कराया जा रहा अवैध खनन, डीएम ने शुरू कराई जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining is being done at night, DM started investigation
रामपुर। सख्ती के बाद भी अवैध खनन लगातार हो रहा है। एक कंपनी द्वारा रात में सदर क्षेत्र के कई गांवों में खनन कराया जा रहा है। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के आदेश पर इस शिकायत की जांच को एसडीएम सदर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। साथ ही कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिले में अवैध खनन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन खनन नहीं रुक रहा है। सदर क्षेत्र के ग्राम मिलक सिकरोल, वहपुरी, घनश्यामपुर और मड़ैयान जोलपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से खनन से जुड़ी समस्या के बारे में अवगत कराया था। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव से करीब 200 मीटर दूर खनन होने और खनन करने वालों द्वारा दबंगाई दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने एसडीएम सदर को तत्काल मौके का निरीक्षण करने के लिए भेजा। मौके पर पहुंचकर एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने ग्रामीणों से पूरे प्रकरण के बारे में जाना। ग्रामीणों ने बताया कि एक कंपनी द्वारा रात में खनन किया जा रहा है। एसडीएम सदर ने स्थलीय निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण के बारे में बताया। कहा कि उक्त स्थान पर खनन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए अवैध खनन के आकलन के लिए पैमाइश की प्रक्रिया शुरू करा दी गयी है। पैमाइश के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed