{"_id":"5766ec714f1c1b906511b75e","slug":"illegal-mining-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेता लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेता लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाजलपुर कोसी नदी घाट से अवैध खनन कर गुजरने वाले वाहनों से मार्ग जर्जर होने से गुस्साए ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रेता लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को खदेड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
तहसील क्षेत्र स्थित कोसी नदी घाटों पर अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। फाजलपुर कोसी घाट पर खनन कर गुजरने वाले वाहनों के चलते गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। दो दिन पहले हुई बारिश से मार्ग पर पानी भर गया था। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
रविवार की सुबह घाट की ओर रेता लाने जा रही ट्रैक्टर-ट्रालियों को आते देख ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली को खदेड़ते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कोसी नदी घाट पर हो रहेे अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान बाबू, धन सिंह, पप्पू, राम जी मल, हर किशोर, अशोक, महेंद्र, चंद्र पाल, करन, राम किशोर, जयपाल, रामचंद्र, बालगोविंद, जय किशन, राजू, रमेश चंद्र, करन सिंह, रूप किशोर आदि ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम अभय गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को कोसी नदी घाटों पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।