फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   iia members met with nakvi

आईआईए ने नकवी को मेंथा व्यापार की समस्याओं से अवगत कराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
iia members met with nakvi
रामपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) रामपुर चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को मेंथा उद्योग को कृत्रिम मेंथा से आने वाली चुनौती से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि देश से निर्यात होने वाले मेंथा प्रोडक्ट का 85 फीसदी उत्तर प्रदेश से निर्यात होता है। इसमें से करीब 1700 करोड़ का एक्सपोर्ट रामपुर से होता है। इस उद्योग से बड़ी संख्या में किसान जुड़ा है। यह कृषि उद्योग में आता है। जिससे देश को अरबों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। राज्य के किसानों और उद्योगपतियों ने अपने पराक्रम से चीन को पीछे छोड़कर अपना प्रभुत्व कायम किया है। हजारों परिवार भी इस उद्योग से अपनी जीविका चलाते हैं।
विज्ञापन

अब कुछ देशों ने कृत्रिम मेंथा, मिंट बना लिया है जो कि बाजार में सस्ता बिक रहा है। इससे विश्व में प्राकृतिक मेंथा की डिमांड कम ही गई है। इस कारण इस उद्योग का टर्न ओवर आधे से भी कम रह गया है। जबकि, इस उद्योग से सरकार को 5000 करोड़ की विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। रेट कम होने के कारण किसान भी इसकी खेती करने से बच रहा है, क्योंकि उसे उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कृत्रिम मेंथा का रेट कम होने के कारण रेट नहीं बढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से मांग की गई कि सरकार इस दिशा में कठोर निर्णय ले और आयात शुल्क बढ़ाए, जिससे देश में मेंथा आयात न हो सके। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन एसके गुप्ता, निर्यातक विष्णु कपूर, सचिव आईआईए श्रीश गुप्ता, विपिन गुप्ता, कपिल आर्य, अमित जैन, सौरभ दीक्षित, संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed