फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ignoring safety equipment during the construction of the bridge on Kosi

Rampur News: कोसी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ignoring safety equipment during the construction of the bridge on Kosi
दढ़ियाल (रामपुर)। दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन, कार्य में लगे मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी टूल्स) की कमी है। मजदूर बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य उपकरणों के काम कर रहे हैं, जो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

नगर के बीच से बहने वाली कोसी पर करीब 50 साल पहले बना पुल अब जर्जर हो चुका है। इसकी दो बार मरम्मत की जा चुकी है, फिर भी स्थिति संतोषजनक नहीं हो सकी। फिलहाल, मरम्मत के बाद उस पुल पर वाहनों का आवागमन तो चालू है, लेकिन सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। पुल की खराब हालत को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नए पुल की मांग की थी। मुख्यमंत्री से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम ने पुराने पुल की पूर्वी दिशा में नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

37 करोड़ रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य पिछले लगभग तीन माह से जारी है। पुल की लंबाई 250 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर होगी। पुल के दोनों छोरों पर 150-150 मीटर लंबा एप्रोच रोड भी बनाया जाएगा, जो पुल पर चढ़ने और उतरने में सहूलियत देगा। यह पुल दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। हालांकि, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरणों का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन







- सेतु निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण में फाउंडेशन का कार्य जोरों पर है। दो वर्ष से पूर्व ही पुल बनकर तैयार हो जाएगा। सेफ्टी टूल्स आज पहुंच जाएंगे, सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। - अनूप शर्मा, सहायक अभियंता सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed